Sagar - नर्स की हत्या करने वाला गायब, 40 घंटे में सुराग नहीं, जंगल में सर्चिंग, स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस

 

सागर जिले के शाहगढ़ में नर्स का सरे आम गोली मारकर मर्डर करने वाला आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है पुलिस 40 घंटे बाद भी उसको पकड़ नहीं पाई है हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा कई अलग-अलग टीमें बनाकर उसको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही गोली मारने के बाद वह जिस दिशा में भाग है उसे रास्ते में आने वाले दुकानदार होटल रेस्टोरेंट और जो घर मौजूद है वहां के लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके और आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में हो,

 

 

 

 

 

बता दें कि शाहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बुधवार रात नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या के मामले में उसके मौसेरे भाई सुशील आठ्या का नाम सामने आया है। घटना के पीछे एकतरफा प्रेम और नर्स द्वारा आरोपी से शादी से इंकार आरोपी सुशील करना बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शाहगढ़ और पाटन पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। मृतका के माता पिता का आरोप है कि सुशील उसकी बेटी पर शादी का दबाव डाल रहा था। वह शाहगढ़ में ही 6 महीने तक एक ढाबे पर काम करता रहा। इस दौरान उसने बेटी को कई बार परेशान किया। उसने शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, अगर पुलिस कोई एक्शन लेती तो बेटी की जान बच सकती थी इधर थाना प्रभारी संदीप खरीदने नर्स के पिता के द्वारा लगाए गए सभी आरोपी को निराधार बताया है उन्होंने कहा इस तरह की कोई शिकायत नहीं की गई थीं


By - sagar tv news
06-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.