Sagar - 6 गियर और 440cc इंजन वाली हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों का जमावड़ा

 

सागर में भी 6 गियर और दमदार 440 सीसी इंजन वाली रॉयल बाइक हार्ले डेविडसन सीरीज की मोटरसाइकिल की भव्य लांचिंग की गई लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के अधिकारी तो मौजूद रहे ही लेकिन बाइक प्रेमियों का भी यहां जमावड़ा लगा रहा, और अब सागर भी उन चुनिंदा शोरूम में शामिल हो गया है जहां प्रसिद्ध हार्ले डेविडसन बाइक उपलब्ध है

 

 

 

देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प एवं विश्व प्रसिद्ध ब्रांड हार्ले-डेविडसन के सहयोग से निर्मित हार्ले-डेविडसन HD X440 T मोटरसाइकिल की भव्य लॉन्चिंग डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में विश्वविद्यालय में की गई यूनिवर्सिटी के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा प्राग्योत्सव 2026 महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें कुलपति वाई. एस. ठाकुर एवं व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर, शोध उपाधि प्राप्त एवं फिल्म कलाकार आकाश सिंह राजपूत द्वारा की गई

 

 

 

हार्ले-डेविडसन X440 T बाइक हीरो मोटोकॉर्प के प्लांट में बनाई जा रही है और यह देशभर के प्रीमिया हीरो शोरूमों पर उपलब्ध है, सागर में इस बाइक को प्रीमिया सेंट्रल हीरो शोरूम, मकरोनिया से खरीदा जा सकता है।

 

 

यह बाइक अपने नये अवतार के साथ 440 सीसी इंजन के साथ आती है, जो 6 गियर, 38 न्यूटन मीटर टॉर्क, 27 बीएचपी का पावर, डिजिटल मीटर और 4 आकर्षक रंगों मे उपलब्ध हैं।

 

 

 

इस अवसर पर कंपनी की ओर से आए Tm दीप राज जी ने भी मोटरसाइकिल लॉन्चिंग कार्यक्रम में सहभागिता की और पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीमिया सेंट्रल हीरो शोरूम के जनरल मॅनेजर कपिल श्रीवास एवं उनके सहयोगियो द्वारा किया गया, कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों, शिक्षकों और बाइक प्रेमियों ने बड़-चड़ कर हिस्सा लिया


By - sagar tv news
06-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.