शादी समारोह में हर्ष फायर के बाद पसरा मातम, 4 लोग पहुंचे अस्पताल, 2 हुए गायब

 

कभी कभी लोग अपनी ख़ुशी या दिखावे के लिए दूसरों की जान आफत में डाल देते हैं। अब इसी मामले को ले लीजिये, जहां शादी की की शहनाइयों के बीच चीख पुकार मच गयी। दरअसल शादी समारोह चल रहा था। बारात गेट पर आ चुकी थी। तभी बंदूक से हर्ष फायर किया गया। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। छर्रे लगने के बाद अफरा तफरी मच गयी। खुशियों के बीच कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। यह सब हुआ एमपी के रायसेन जिले में। जहां जहां शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 

 

 

 

बताया गया की रायसेन के एक निजी गार्डन में बीती देर रात पिपरोलिया परिवार में शादी चल रही थी। बारात गेट पर आई और हर्ष फायर के दौरान बंदूक के छर्रे शादी की वीडियो शूटिंग करने आए दो कैमरामैन समेत दो अन्य बारातियों को लग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी चारों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से अतुल धाकड़ और अनिमेष कुशवाहा इलाज कराकर बिना बताए गायब हो गए। तो वहीं भोपाल के करोद से बारात के साथ वीडियो शूटिंग करने आए सौरभ भरतेले और पवन चौरसिया का रायसेन के जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

 

 

 

 

बता दें की रायसेन के निजी गार्डन में पिपरोलिया परिवार की बेटी पल्लवी की शादी भोपाल निवासी मोहित के साथ हो रही थी। तभी यह हादसा हुआ। इसके बाद शादी की खुशियां पल भर में ग़म में बदल गई। शादी के मंडप में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल ही पूरा गार्डन खाली हो गया।

 

 


घायल पवन चौरसिया ने बताया कि वह तो वीडियो शूटिंग कर रहा था, अचानक उसके पैर में से खून निकलने पर पता चला की बंदूक के छर्रे लगे हैं। इसके बाद अस्पताल पहुंचा।
ड्यूटी डॉक्टर अभिषेक सागर ने बताया की चार लोग इलाज कराने आए थे, जिनमें से दो लोग बिना बताए गायब हो गए। तो वहीं दो लोगों का रायसेन जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं ड्यूटी पर मौजूद एक अन्य डॉक्टर गोविंद शर्मा का कहना है कि दो लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है जरूरत पड़ी तो भोपाल रेफर किया जाएगा।


By - sagar tv news
06-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.