गुस्साए ईट भट्टा संचालकों ने घेर लिया SDM कार्यालय,सड़कों पर महिलाएं भी डटी रही

 

ईट भट्टा संचालकों ने अचानक से सड़कें जाम कर दी। सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़कों पर बैठ गए। एक तरफ प्रशासन को अपना गुस्सा जाहिर किया। वहीं दूसरी तरफ एसडीएम कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया। चारों तरफ सिर्फ लोग ही लोग नज़र आ रहे थे। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें उज्जैन जिले नागदा से सामने आई हैं।

 

 

 

सभी लोगों की मांग थी की प्रशासन ने जो ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त की हैं उन्हें बिना शर्तों के छोड़ा जाये। न छोड़ने की स्थिति में यहां से जाने वाले नहीं है। न ही सड़क खाली करेंगे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारीयों ने लोगों को काफी देर तक समझाइश दी लेकिन प्रजापति समाज के सभी लोग अपनी बात पर अड़े रहे। सड़क जाम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

 

 

दरअसल प्रदर्शन कर रहे लोग इस बात से नाराज़ थे की ईट भट्टा संचालकों को काम नहीं करने दिया जा रहा। आये दिन खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्यवाई के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिससे काम करने वाले मजदूर भी खासे परेशान हो रहे हैं। इसी से नाराज़ ईट भट्टा संचालकों के साथ में मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की नागदा में ईंट भट्टा संचालकों के मिट्टी से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त करने के विरोध में प्रजापत समाज के लोगों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सभी लोग इकट्ठे होकर एसडीएम कार्यालय के पास पहुंचे और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी की जब तक उन्हें पक्का और उचित आश्वासन नहीं मिलेगा वह नहीं मानेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा की प्रशासन ने जो ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़ी हैं उन्हें बिना शर्त छोड़ा जाए। सैंकड़ों की संख्या में लोग काफी देर तक सड़कों पर डटे रहे। फिर प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाइश दी तब कहीं उन्होंने जाम खोला।


By - sagar tv news
06-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.