Sagar - ये टेक्नोलॉजी सागर से बाहर नहीं जाना चाहिए, डॉक्टर के लिबास में घुसा चोर और कीमती सामान उड़ाया
सागर जिला अस्पताल से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है जहां एक कथित डॉक्टर अस्पताल में घुसा और कीमती सामान चुरा ले गया, और इसका एक वीडियो भी सामने आया है
दरअसल 31 दिसंबर 2025 को दोपहर के समय अस्पताल के इमरजेंसी ओपीडी में एक युवक जिसके गले में एस्ट्रोथोस्कॉप लटका है जो टेबल पर रखी ब्लड प्रेशर मशीन को बड़ी सफाई से चोरी कर लेते है, जिसके बाद अस्पताल के पीछे के गेट से बाहर निकल जाते है। जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। गुरुवार की दोपहर 12 बजे सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत ने घटना की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहे आला डाले शख़्स जो एक डॉक्टर है वह जिला अस्पताल में पदस्थ नहीं है और न ही घटना के दिन से आज तक उनका कुछ पता नहीं चला।
अब ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा में बड़ा सवाल खड़ा होता है किस तरह से बाहरी लोग अस्पताल में घुस कर शातिराना तरीके से चीजे चोरी कर ले जाते है। फिलहाल इस मामले की थाना गोपालगंज पुलिस को कोई जानकारी नहीं, वहीं अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर कथित डॉक्टर की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है। सिविल सर्जन डॉ जयंत ने कहा है कि पहचान होने के बाद उचित कार्यवाही कराई जाएगी।