सागर के प्रतिष्ठित व्यापारी ने दी जा-न, परिजनों ने लगाया जाम, क़र्ज़ की बात आई सामने

 

सागर के कोतवाली थाना इलाके में उस समय लोग हैरान रह गए। जब एक व्यापारी ने अपने प्रतिष्ठान में जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका। अलंकार टॉकीज के सामने स्थित दुकान के संचालक विकास उर्फ़ विक्की जैन मोगली ने आत्मघाती कदम उठाया। जान देने की वजह क़र्ज़ बताई जा रही है जिसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने माता मढ़िया इलाके में डेड बॉडी सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। और कई लोगों पर क़र्ज़ के बाद परेशान किये जाने के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने शहर के कई नामचीन और प्रतिष्ठित लोगों पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना था की विक्की जैन मोगली को सूदखोरों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। जिस वजह से वह मानसिक तनाव से जूझ रहे थे और उन्हें आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।
सूचना मिलने के बाद मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। जहां परिजनों को समझाइश दी गयी। लेकिन वह कार्यवाई किये जाने की मांग पर अड़े हुए थे। उन्होंने इन्साफ की माँग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी।

दरअसल कोतवाली थाना अंतर्गत लंकार टॉकीज के सामने विक्की जैन की कपड़े की दुकान थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपने प्रतिष्ठान पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इस बात की सूचना उनके परिजनों को दी गयी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर विक्की जैन को भोपाल रैफर किया गया था लेकिन रास्ते में हालत और बिगड़ गयी। जिसके बाद परिजन उन्हें सागर लेकर आये लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को मृतक का पीएम कराया गया। वहीं अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने माता मढ़िया के पास सड़क पर जाम लगा दिया और कार्यवाई की मांग की। शुरूआती जांच में क़र्ज़ के चलते जान देने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है।

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। मृतक के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जाँच की जा रही है। जो भी तथ्त सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्यवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
06-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.