Sagar- मिट्टी खुदाई में प्रजापति समाज को अड़चन वन रही कार्रवाई, सड़कों पर उतर रहे लोग

 

सागर में शक्रवार को प्रजापति समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, उन्होंने कहा कि सतगढ़ बांध परियोजना में उन्हें मिट्‌टी खोदने की अनुमति दी गई है। लेकिन कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। ट्रैक्टर रोककर मजदूरों से अभद्रता की जा रही है। जबरदस्ती कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने मामले में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

 

ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने बताया कि सतगढ़ बांध परियोजना में प्रजापति समाज को जल संसाधन विभाग, तहसीलदार और खनिज कार्यालय से मिट्‌टी खुदाई की अनुमति दी गई है। समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्‌टी की खुदाई कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग मिट्‌टी खुदाई के लिए मना कर रहे हैं। आए दिन विवाद करते हैं। ट्रैक्टर रोककर गालीगलौज की जाती है। वन विभाग के अधिकारी भी मिट्‌टी के ट्रैक्टर पकड़कर कार्रवाई कर रहे हैं।

 

 

 

 

जबकि मिट्‌टी खुदाई की प्रशासन से अनुमति मिली हुई है। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम गल्ला मंडी चौराहे पर मिट्‌टी का ट्रैक्टर रोककर गालीगलौज की गई। हल्ले प्रजापति ने मना किया तो झूमाझटकी की। उन्होंने मामले में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।


By - sagar tv news
07-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.