महाकाल के दरबार में पहुंची मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई, बोली बिना मांगे ही सब दे देते हैं महाकाल
मांगने से ज्यादा तो बाबा महाकाल खुद ही बिना मांगे आपको दे देते हैं। जब आपकी ज़िंदगी में अचानक परिवर्तन आता है तो फिर सब समझ में आने लगता है की महाकाल का आशीर्वाद आपके साथ है। यह बात मशहूर टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने कही है। दरअसल वह उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची थी। जहां पर उन्होंने महाकाल के दर्शन किये। साथ ही विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। वह काफी देर तक बाबा महाकाल को निहारती रही। उन्होंने कुछ देर तक मंदिर में रूककर पूजा अर्चना की वहीं महाकाल के जयकारे भी लगाए।
बता दें की छोटे पर्दे की अभिनेत्री रश्मि देसाई एमपी के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थी। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किये साथ ही पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी हस्तियों और कलाकारों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते कई दिनों की ही बात करें तो कई बड़ी हस्तियां बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुकी हैं। और यह सिलसिला निरंतर जारी रहता है। इसी तरह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई भी उज्जैन पहुंची थी।
दर्शन के बाद बातचीत में उन्होंने कहा की उनके कुछ सीरियल भी आने वाले हैं। जिसकी सफलता को लेकर उन्होंने महाकाल के दर्शन किये हैं। वहीं उन्होंने कहा की मांगने से ज्यादा तो महाकाल खुद ही आपको बहुत कुछ दे देते हैं। जब आपके जीवन में बदलाव आने लगते हैं तो समझ जाना चाहिए की बाबा महाकाल की कृपा आप पर है।