Sagar- UGC कानून का समर्थन वहीं 27 प्रतिशत OBC आरक्षण लागू करने की मांग

 

सागर जिले में कई जगहों पर जहां एक तरफ UGC को काला कानून बताया जा रहा है। लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं सागर के देवरी में UGC कानून को लेकर समर्थन देखने को मिला। जहां UGC के समर्थन के अलावा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण की मांग की गयी। इसी को लेकर एक रैली भी निकाली गई।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की देवरी में एससी-एसटी, ओबीसी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में देवरी तहसील में यूजीसी कानून के समर्थन और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर रैली का आयोजन किया गया था। वहीं एक सभा भी आयोजित की गई थी। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा में समान अवसर, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद एससी-एसटी, ओबीसी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में रैली निकाली गई,

 

 

 

 

जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसके माध्यम से यूजीसी कानून के समर्थन के साथ-साथ 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई। रैली और ज्ञापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग शामिल हुए।

 

 

 


दरअसल कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल परिसर से हुई। जहां सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग इकट्ठे हुए।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया था।


By - sagar tv news
07-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.