बांधवगढ़ से दुल्हन की तरह धूमधाम से विदा होगी बाघिन, हैलीकॉप्टर से जाएगी राजस्थान

 

एक बाघिन का सफल रेस्क्यू किया गया जिसके बाद अब उसे दुल्हन की तरह धूमधाम से विदाई करने की तैयारी की जा रही है। उसे एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर के जरिये राजस्थान ले जाया जायेगा। ये तस्वीरें एमपी के उमरिया जिले की हैं जहां बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व ने बाघिन का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। , रेस्क्यू जिसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया साथ ही रेडियो कॉलर भी पहनाया गया। बाघिन को बहेराबाह स्थित बाड़े में सुरक्षित रूप से रखा गया है। बताया गया की इस बाघिन को राजस्थान के मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व में शिफ्ट करने की योजना है। फिलहाल उसे ऑब्जरवेशन में रखा गया है। दरअसल राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के सामने मध्य प्रदेश से 3 टाइगर की डिमांड रखी थी। राजस्थान को एक ऐसी बाघिन की तलाश है। जो मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व में कुनबा बढ़ा सके। बांधवगढ़ की बाघिन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से राजस्थान जाएगी। इसकी तैयारी के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर का ट्रायल लैंडिंग भी हो चुका है। कुछ दिन पहले पेंच टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को इसी तरह एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से राजस्थान के मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है की बाघिन की उम्र 3 से 4 साल है। अब उसके हर मूवमेंट पर नजर रहेगी। उसे कुछ दिनों के लिए मगधी परिक्षेत्र के बहेरहा स्थित बाड़े में सुरक्षित रूप से रखा गया है। सभी तरह की परमिशन मिलने के बाद बाघिन को राजस्थान भेजा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व को एक एडल्ट बाघिन चाहिए। जो बाघों का कुनबा बढ़ा सके। ऐसी बाघिन की उम्र 3 से 5 साल तक के बीच होनी चाहिए। जो प्रजनन करने योग्य हो। जिससे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघिन ले जाने की तैयारी है।-


By - sagar tv news
07-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.