लाड़ली बहनों पर मंत्री की कटौती चेतावनी से बवाल, भोपाल में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन–चूड़ियों का हार

 

 


लाड़ली बहनों को मंच से चेतावनी देने वाले मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बयान पर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भोपाल में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मंत्री का पुतला फूंका, उस पर चूड़ियों का हार पहनाया और “करण सिंह वर्मा मुरादाबाद” के पोस्टर भी लगाए। पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय) के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री ने महिलाओं का अपमान किया है। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों को डराना-धमकाना लोकतंत्र के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।

पूरा विवाद सीहोर जिले के ग्राम धामंदा और नापलाखेड़ी में हुए एक सरकारी कार्यक्रम से शुरू हुआ। यहां नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के लोकार्पण के दौरान मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंच से कहा कि क्षेत्र में 894 लाड़ली बहनें हैं, लेकिन कार्यक्रम में बहुत कम महिलाएं आईं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगली बार बहनें कार्यक्रम में नहीं आईं, तो उनके नाम योजना से कटवाने की रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इस बयान के बाद से ही विपक्ष हमलावर हो गया है।

मंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि पहले की सरकारों में महिलाओं को ऐसे लाभ नहीं मिलते थे, जबकि भाजपा सरकार गरीबों और महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही है। लेकिन उनकी ‘कटौती’ वाली टिप्पणी ने उनकी ही सरकार को बैकफुट पर ला दिया। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई थी। शुरुआत में 1000 रुपये, फिर 1250 और अब 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। यह योजना भाजपा की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में मानी जाती है। ऐसे में मंत्री के बयान को विपक्ष बड़ा मुद्दा बना रहा है। भोपाल से लेकर सीहोर तक राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस इसे महिला विरोधी मानसिकता बता रही है, जबकि भाजपा इसे तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगा रही है। फिलहाल, मंत्री के बयान पर विवाद थमता नहीं दिख रहा और आने वाले दिनों में यह मुद्दा विधानसभा तक गूंज सकता है।


By - sagar tv news
07-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.