सागर- शहर ही नहीं बल्कि जिले में भी कांग्रेस जीतेगी, कांग्रेस अध्यक्ष, युवाओं की हुई नियुक्ति
सागर में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बनने के बाद महेश जाटव एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। एक तरफ मुद्दों को उठा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वह युवाओं को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा की उनका एक-एक कार्यकर्ता आगे जाकर भारतीय जनता पार्टी को ध्वस्त करने का काम करेगा। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का साफ मैसेज है कि हमें युवाओं को महत्व देना है। उनकी मंशा अनुरूप युवाओं को महत्व दिया और बुजुर्गों का सम्मान रखा। दोनों के तालमेल से संगठन के तालमेल से आने वाले समय में आपको देखने मिलेगा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की बहुत सालों बाद कांग्रेस इस शहर में नहीं इस जिले में जीतेगी। बहुत अंतर से जीतने जाएगी। महेश जाटव बोले की जब उनकी नियुक्ति हुई थी तो उन्होंने यह प्रण लिया था की बुजुर्गों को साथ लेकर युवाओं को आगे बढ़ाएंगे। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में जो वह सिखाएंगे उनसे सीखने के बाद युवाओं को आगे बढ़ाएंगे। यह युवा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वह घोड़े हैं जो रेस में तेज गति से चलेंगे।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने यह बात कांग्रेस कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम के बाद कही। दरअसल कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें नवनियुक्त जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों का सम्मान किया गया।
बताया गया की हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नियुक्त किये हैं। जिनका शहर कांग्रेस कार्यालय में सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें विपक्ष की भूमिका मजबूत करने जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव की अध्यक्षता में और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रही।