सागर- दुकान के सामने से ले उड़े भाजपा नेता की बाइक, CCTV में भागते नज़र आये चोर

 

सागर जिले में बाइक चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना इसी तरह के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। ताजा मामला सागर के बीना थाना इलाके से भी सामने आया, जहां भाजपा नेता और दुकान संचालक की दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गयी। उनकी बाइक दुकान के सामने ही खड़ी हुई थी। जिसे चोर चुराकर रफू चक्कर हो गए। चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दो चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। घटना बीना के महावीर चौक के पास स्थित दुकान के सामने हुई। भाजपा नेता ने थाने में इसकी शिकायत की है।

 

 

 

 

गौरव जैन से मिली जानकारी के मुताबिक महावीर चौक पर उनकी दुकान है। रोजाना वह दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर देते हैं। जो हमेशा की तरह की वहां रखी हुई थी। दुकान में ज्यादा भीड़भाड़ होने से वह व्यस्त थे। जब दुकानदारी से फ्री हुए तो देखा कि उनकी बाइक जहां खड़ी की थी वहां पर नहीं है। आसपास जाकर तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वहीं चोरी की घटना ने लोगों को सतर्क भी कर दिया है। भाजपा नेता ने बताया कि बाइक चोर आसानी से बाइक को लेकर बड़ी बजरिया से होते हुए पुराने बस स्टैंड की ओर ले गए हैं। बाइक चोरों के चेहरे दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।--------


By - sagar tv news
08-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.