2047 में कैसा होगा भारत इसको ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट- दमोह सांसद

 

केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश हुआ इस बजट में बुंदेलखंड में रोजगार के अवसरों के लिए बजट में क्या प्रावधान रखा गया है जिस पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पत्रकारों को जानकारी दी। सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया की बजट में बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए 45 हजार करोड़ की लागत से केन बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला 2025 में प्रधानमंत्री ने रखी थी। जिससे बुंदेलखंड में भी आगे आने वाला समय विकसित होगा और यहां के किसान गांव में ही रहकर अपना काम करेंगे। दरअसल दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी एमपी के टीकमगढ़ पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जानकारी दी।

टीकमगढ़ के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से सांसद राहुल सिंह लोधी ने चर्चा की, उन्होंने बताया की 2047 में भारत कैसा होगा, इसको ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया है। जिसमें कृषि, रोजगार ,स्वास्थ्य, रक्षा ,शिक्षा ,पेय जल के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में सरकार ने बजट पेश किया। जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विकास की दिशा में बहुत अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति को भी बदलते भारत के साथ शासन की योजना का लाभ मिलना चाहिए। जिससे वह भी आत्मनिर्भर बन सके।
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी स्वप्निल तिवारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


By - sagar tv news
08-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.