सागर- मंहगाई लगातार बढ़ रही लेकिन अभी तक लागू नहीं नई हम्माली दरें |SAGAR TV NEWS|

 

मंहगाई लगातार बढ़ रही है लेकिन मजदूर अभी भी पुरानी दरों पर ही काम कर रहे हैं जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियम के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से नयी दरें लागू हो जाना चाहिए थी। जो अभी तक नहीं हो सकी है। इसी को लेकर सागर जिले के खुरई में प्रशासन को अपनी परेशानी बताते हुए श्रम शक्ति हम्माल मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंपा है। बताया जा रहा है की हम्माली कार्य यानी (घरेलू) की नई दरें लागू नहीं किए जाने को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। संघ के अध्यक्ष राजाराम के नेतृत्व में हम्माल मजदूरों ने एसडीएम मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर दरों में वृद्धि कराने की मांग की।

 

 

ज्ञापन में बताया गया कि व्यापारी संघ द्वारा साल 2003 में हम्माली दरों में 16 प्रतिशत की वृद्धि कर लागू की गई थी। इसके बाद साल 2024-25 में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए दरें दो सालों के लिए लागू की गई थीं। जिनकी समय सीमा 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। नियमानुसार 1 जनवरी 2026 से नई दरें लागू होनी थीं, लेकिन अब तक व्यापारी संघ द्वारा नई हम्माली दरें लागू नहीं की गई हैं। संघ का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पुरानी दरों पर काम करना हम्माल मजदूरों के लिए कठिन हो गया है। जिससे उन्होंने नई दरें लागू किये जाने की मांग की है।

 

 


By - Sagar tv news
08-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.