सागर- पुलिस के पास जाकर बोला पीड़ित, साहब मेरे पड़ोसी से मुझे बचा लो ! लगाए आरोप |SAGAR TV NEWS|

 

साहब मुझे मेरे पड़ोसी से बचा लो, वह हम लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। पूरा परिवार परेशान किये हुए है। यह बात सागर जिले के खुरई में एक शख्स ने पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस से कही। बकायदा एक शिकायती आवेदन भी पुलिस को सौंपा है। और कार्यवाई किये जाने की मांग की है। यह पूरा मामला खुरई के पीएम आवास कॉलोनी से सामने आया है। ऐसा आरोप यहां रहने वाले संजय अहिरवार ने अपने पड़ोसी पर लगाया है। संजय का कहना है की उसका परिवार इन दिनों उसके घर के सामने रहने वाले एक परिवार से परेशान है। पीड़ित परिवार ने थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाले संजय अहिरवार के मुताबिक वह कुछ दिनों से अपने घर के सामने रहने वाले विजय सोनी के परिवार से ख़ासा परेशान है। उसका आरोप है की जब वह घर से निकलता है तो विजय सोनी के परिवार के लोग गंदी गालियां देते हैं। और उसे देखकर सामने थूकने लगते हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

 

आवेदन में यह भी कहा गया की एक पुराने मामले में राजनीमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कुछ बोलने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जिस वजह से पूरा परिवार परेशान हो रहा है। उसने शहरी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।-

 

 


By - Sagar tv news
08-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.