सागर- दर्जनों लोगों की हुई जांच, 105 लोगों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन,जाएंगे आनंदपुर
अस्पताल में शिविर आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों लोगों की जांच की गयी। वहीं इसके बाद 105 लोग ऐसे मरीज मिले जिन्हे मोतियाबिंद की शिकायत है। उन सभी को ऑपरेशन के लिए आनंदपुर भेजा गया है। दरअसल सागर जिले के खुरई सिविल अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसके माध्यम से मरीजों की जांच की गयी।
बताया जा रहा है की खुरई सिविल अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शिविर के माध्यम से 105 महिला-पुरुषों की जांच कर उन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आनंदपुर भेजा गया है। अस्पताल में मरीजों की आंखों की जांच की गई। नेत्र सहायक केएन कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन के पहले यहां मरीजों की पूरी जांच की जाती है। इसके बाद ट्रस्ट की एंबुलेंस के माध्यम से सभी नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए आनंदपुर भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से 265 लोगों की जांच की गई। जिसमे से 105 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आनंदपुर भेजा गया है। नेत्र सहायक के मुताबिक अब अगला शिविर 20 फरवरी 2026 को सिविल अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें परीक्षण किया जायेगा।