MP के मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी माफी, बोले देशभक्ति के उत्साह,आवेश में निकले थे शब्द

 

ऑपरेशन सिन्दूर में अपना जलवा दिखाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने टिप्पणी की थी। अभी भी यह मामला थमा नहीं है। इसी बीच एमपी के इंदौर पहुंचे मंत्री विजय शाह ने फिर एक बार अपने बयान पर माफी मांगी है। उनहोंने कहा कि मैंने पहले भी कई बार कहा है और आज फिर दोहरा रहा हूं। उनका ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था कि किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज के किसी भी वर्ग का अपमान हो। मंत्री विजय शाह बोले की निः संदेह उनके शब्द उनकी भावना के अनुरूप नहीं थे।

 

शब्द देशभक्ति के उत्साह, उत्तेजना और आवेश में निकले थे। शाह ने कहा कि गलती के पीछे की भावना को जरूर देखा जाना चाहिए। आप सब जानते हैं कि मेरी कोई दुर्भावना नहीं थी। मैंने अंतःकरण से क्षमा याचना की है और यह एक बार नहीं बल्कि कई बार की है। आज फिर से इस मामले पर माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत पीड़ादायक है कि उनकी गलती से ऐसा विवाद उत्पन्न हुआ।

 

मंत्री विजय शाह ने कहा कि उनके मन में भारतीय सेना के प्रति सदैव काफी सम्मान रहा है और रहेगा। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा और संवेदनशीलता बेहद जरुरी है। इस घटना से उन्होंने आत्ममंथन किया है और सबक लिया। इसे अपनी जिम्मेदारी मानता हूं और भविष्य में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखूंगा और ऐसी गलती नहीं करूंगा। आगे बोले की फिर बार इस प्रकरण से आहत सभी नागरिकों से, खासकर भारतीय सेना से बिना किसी शर्त के क्षमा याचना करता हूं।


गौरतलब है की मंत्री विजय शाह ने पहलगाम हमले की बात करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। बीते 19 जनवरी को इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई भी की थी। और वकील को फटकार भी लगाई थी।

 

 


By - Sagar tv news
08-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.