Sagar - चाकू की नोक पर युवक को उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने पकड़कर निकाला जुलूस

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर चार बदमाशों ने एक युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर सनसनी फैला दी। आरोपियों ने युवक को सरेराह चाकू अड़ाकर ऑटो में बैठाया और सुनसान मुक्तिधाम ले जाकर अधमरा होने तक पीटा। आरोपियों ने पीड़ित की सोने की अंगूठी भी लूटी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की और 24 घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों सहित एक नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त चाकू व डंडा बरामद करते हुए घटना में उपयोग किए गए ऑटो को भी जब्त किया है। गिरफ्तार बदमाशों का भय समाप्त करने रविवार को पुलिस ने शहर की सड़कों पर उनका पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार फरियादी दीपक राय पिता गंगाराम राय, उम्र 29 साल, निवासी तिरुपतिपुरम तिली शुक्रवार दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से झंडा चौक स्थित एसबीआई कियोस्क के पास खड़ा था। तभी आरोपी धीरज कोरी, अमन अहिरवार, विवेक जैन और एक नाबालिग ऑटो से वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मुख्य आरोपी धीरज ने दीपक की पीठ पर चाकू अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देकर

 

 

 

उसे जबरन ऑटो में खींच लिया। आरोपी उसे पहले बाघराज के पास सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। बदमाशों का मन इतने से नहीं भरा, वे दीपक को तिली चौराहे के पास स्थित मुक्तिधाम ले गए। वहां पत्थरों और लाठियों से उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे दीपक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे


By - sagar tv news
09-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.