Sagar -बिच्छू गैंग ने घर में घुसकर धमकाया, वीडियो आए सामने पुलिस ने जांच शुरू की

 

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकू-कटरबाज गैंग पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। शनिवार रात कुछ हथियारबंद बदमाशों ने सूबेदार वार्ड के भरका इलाके में एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसे धमकाया। बदमाशों की इस हरकत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में धमकाते हुए नजर आ रहे बदमाश कथित तौर पर बिच्छू गैंग के सदस्य हैं। पीड़ित के शिकायती आवेदन पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार पांच युवक शनिवार रात किसी बात को लेकर भरका स्थित एक व्यक्ति के घर पहुंचे, जहां उत्पात मचाते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार एक युवक की पहचान पुरव्याऊ निवासी उदय बाल्मीकि के रूप में हुई है। वीडियो में कुल पांच बदमाश नजर आ रहे हैं, उनके हाथों में बकानुमा धारदार हथियार भी दिख रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि फरियादी द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
09-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.