चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बच गया शादी से लौट रहा एक परिवार
चालती कार में अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ चिंगारी निकली और पल भर में ही कार में भयंकर आग लग गयी। जिससे बीच सड़क पर ही वह धू-धू कर जल उठी। ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए कार में बैठे लोगों को आगाह किया और समय रहते बाहर निकाल लिया। जिससे सभी लोग बाल-बाल बच गए। कोई जनहानि नहीं हो पाई। कुछ ही देर में वाहन जलकर ख़ाक हो गया। घटना एमपी के शहडोल जिले की बताई जा रही है।
कार में सवार परिवार सीधी जिले के देवसर से एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहा था। जिसमें महिलाऐं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है की आगजनी के बाद अफरा तफरी मच गयी। लोगों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग भीषण थी जिस वजह से उस पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी। लेकिन जब तक दमकल की टीम पहुंची वाहन बुरी तरह से जल चुका था। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक कार सवार गुप्ता परिवार शादी के एक कार्यक्रम से लौट रहा था। जहां कार में अचानक से शॉर्ट सर्किट हो गया। धुंआ निकलने लगा तुरंत गाड़ी को रोका गया। ड्राइवर ने हालात को भांपते हुए सभी को नीचे उतरने को कहा इसके बाद कुछ ही देर बाद कार में भीषण आग लग गयी। जिससे हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की कार में रामजी गुप्ता का परिवार बैठा हुआ था। हालांकि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया सीएनजी किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। फ़िलहाल यह जांच का विषय है। लेकिन यह घटना चलती कार में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिसके बाद प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।--------