प्रसिद्ध फिल्म-टीवी निर्माता और फिल्म अभिनेत्रियों ने किये महाकाल के दर्शन, दिल बाग़-बाग़ हो गया

 

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी, मशहूर फिल्म और टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर समेत अन्य अभिनेत्रियां जब बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची तो उनका मन गदगद हो गया। उन्होने तारीफ करते हुए कहा की इतनी अच्छी व्यवस्था थी इतने अच्छे से बाबा के दर्शन हुए की मन खुश हो गया। एकता कपूर के साथ में फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी, दीपशिखा नागपाल, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव और पूजा ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन का लाभ लिया।
दरअसल प्रसिद्ध फिल्म और टीवी सिरियल निर्माता एकता कपूर अपनी आने वाली वेब सीरीज लॉकअप की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची थी। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन किए। इसके बाद महाकाल का उद्घोष भी किया। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने सभी अभिनेत्रियों का स्वागत और सत्कार किया।
एकता कपूर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची कलाकार बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के एकादश रुद्राभिषेक को देखा। साथ ही नंदी के कानों मे अपनी मनोकामना भी कही।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद लॉकअप की टीम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के पहले बाबा महाकाल के दिव्य और अलौकिक दर्शन होना सौभाग्य की बात है। एकता कपूर ने कहा कि लॉकअप वेब सीरीज के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आए हैं। बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत आनंद आया, आत्मा को शांति मिली। इस दौरान नीलम कोठारी ने कहा की वो पहली बार महाकाल के दर्शन करने के लिए यहां पर आई हैं। जिससे उन्हें काफी ख़ुशी महसूस हो रही है।
महाकालेश्वर प्रबंध समिति के द्वारा दर्शन आरतियों के लिए काफी अच्छी व्यवस्थाएं करने को लेकर अभिनेत्रियों ने जमकर तारीफ की।-


By - sagar tv news
09-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.