दमोह के राहुल लोधी का सागर में भाजपा नेताओं ने किया जगह जगह स्वागत

 

 

दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने ढाई महीने पहले इस्तीफ़ा देकर भाजपा ज्वाइन की थी। जिसके बाद से वह भोपाल में थे। दो दिन पहले शिवराज सरकार ने उन्हें वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कारपोरेशन का चेयरमैन बनाया। जिसके बाद रविवार को वह अपने गृह जिले दमोह पहुंचे।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। इससे पहले वह रायसेन सागर से होते हुए निकले। जहां सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाक़ात की। साथ ही  सागर में प्रवेश के साथ साथ भाजपा नेताओ ने जगह-जगह पूर्व विधायक राहुल लोधी का स्वागत किया। लेहदरा नाका पर जनपद सदस्य और युवा भाजपा नेता अनिल पीपरा ने अपने साथियो के साथ स्वागत किया।  राहुल ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं आभार माना।  

 
 

By - sagar tv news
17-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.