स्टार कलाकार जैकलीन फर्नांडीस ने किये बाबा महाकाल के दर्शन, सादगी देख लोग हुए हैरान
विश्व प्रसिद्द उज्जैन स्थित बाबा महाकाल का दरबार जहां लोग दूर-दूर से अपनी फ़रियाद लेकर पहुँचते हैं। इसी तरह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची थी। जहां उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ में महाकाल के दर्शन किये। वह सुरक्षा के बीच मंदिर में पहुंची थी। बताया गया की हिंदी फिल्मों की स्टार कलाकार जैकलीन इन्दौर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई हुई थी। इसके पहले उन्होंने उज्जैन पहुंच कर सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पुजारी यश गुरु ने पूजन विधि सम्पन्न कराई और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।
फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने महाकाल मंदिर में विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद जैकलिन मंदिर परिसर स्थित नंदी हॉल में कुछ समय तक बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान करती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर में अभिनेत्री की सादगी और श्रद्धा को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जैसे ही मंदिर में जैकलिन फर्नांडीस की मौजूदगी की जानकारी श्रद्धालुओं को मिली, तो मंदिर परिसर में हलचल तेज हो गई। हालांकि मंदिर प्रशासन और पुलिस द्वारा पहले से की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। मंदिर प्रशासन की निगरानी में अभिनेत्री को विशेष मार्ग से दर्शन कराए गए। जिससे अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैकलिन के दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में पूरे समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। हालांकि इस दौरान अभिनेत्री ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी।