दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु,लेकिन ट्रक की वजह से रास्ते से पहुंच गए अस्पताल |SAGAR TV NEWS|
चावल से भरे हुए एक ट्रक उस पिकअप वाहन को फिर से टक्कर मार दी, जिसका एक्सीडेंट ट्रेक्टर से हो गया था। और वाहन सड़क किनारे खड़ा हुआ था। जब उसमें दोबारा टक्कर मारी तो चीख पुकार मच गयी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चे और महिलाएं बुरी तरह से घबरा गयीं। दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। जिन्हे अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है की सिंग्रामपुर चौकी अंतर्गत दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर फाल्को नाले के पास यह सड़क हादसा हुआ।
दमोह से जबलपुर की ओर जा रहे चावल से लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा चुकी पिकअप को तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। जो इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार दर्शनार्थी बुरी तरह घबरा गए। हादसे के बाद दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में सवार लोग जबलपुर के गोसलपुर से बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो दर्जनभर से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान और सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया, घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से कटंगी अस्पताल भिजवाया।
वहीं घटना के बाद जाम की स्थिति बन गयी थी। जहां पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।-------- मामले में जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान का कहना है की विधि सम्मत कार्यवाई की जाएगी।