बिरासिनी धाम पहुंचे युवा मोर्चा अध्यक्ष, बोले युवाओं को संगठन से जोड़ना पहली प्राथमिकता

 

प्रसिद्ध माता बिरासिनी के दरबार में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद युवाओं से संवाद करना और उन्हें पार्टी के कामों में लगाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं इसके अलावा जब उनसे UGC कानून लागु करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

दरअसल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एमपी के उमरिया जिले के पाली स्थित बिरासिनी धाम पहुंचे थे। जहां उनका स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने उमरिया प्रवास के दौरान पाली स्थित माता बिरासिनी धाम में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
मीडिया से चर्चा में अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि प्रदेशभर के युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और संगठन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उमरिया जिले को संगठन की दृष्टि से मजबूत बताते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


By - sagar tv news
09-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.