रिश्तों का कत्ल, कलयुगी पति ने पत्नी की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका |SAGAR TV NEWS|

 

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने ही अपनी पत्नी को बेरहमी से जान ले ली। मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा में हुए इस सनसनीखेज मर्डर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कलयुगी पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी का मर्डर कर दिया और पहचान छिपाने के लिए शव को सुनसान झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

 

 

घटना रामपुर खजुरी हार इलाके की बताई जा रही है, जहां 40 वर्षीय मीरा बाई का शव 8 फरवरी को झाड़ियों में मिला था। शुरुआती जांच में पता चला कि पति निर्भय सिंह राठौर ने घरेलू विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्डर के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। गांव में इस जघन्य मादर के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होता रहता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह झगड़ा इतनी भयावह घटना में बदल जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी कलह का प्रतीत होता है।” अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह कौन-सी वजह थी जिसने एक पति को इतना बेरहम बना दिया कि उसने अपनी जीवनसंगिनी की जान क्यों ली ? पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

 

 


By - Sagar tv news
09-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.