Sagar - मोगली जैन मामले में आया नया मोड़, परिजनों ने डायरी पुलिस को सौंपी, 1 करोड़ का हिसाब किताब

 

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिजन ने सोमवार को कोतवाली थाने पहुंचकर मामले से जुड़े साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। उन्होंने मृतक व्यापारी की एक डायरी और अन्य दस्तावेज पुलिस को दिए हैं। जिसमें करीब 1 करोड़ रुपए का हिसाब-किताब लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। जिसमें मुख्य रूप से वीरू साहू गंगा केसरवानी महेंद्र राय राहुल खरे के नाम है जिनसे मृतक का पैसों का लेनदेन चल रहा था। अधिक ब्याज लेने पर मृतक मानसिक रूप से परेशान था। कोतवाली पुलिस ने परिजन द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और डायरी को अपनी जांच में शामिल किया है।

 

 

दरअसल, बाहुबली कॉलोनी निवासी विकास जैन उर्फ मोगली ने 5 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था मामले में परिजन ने सूदखोरों पर आरोप लगाते हुए माता मढ़िया तिराहे पर चक्काजाम किया था।


मृतक के भाई सुधीर जैन ने बताया कि डायरी और नोट में कुछ बातें मृतक विकास लिखकर गया है। उससे 30 प्रतिशत तक का ब्याज वसूला जा रहा था। उसने अपनी डायरी में लिखा है कि गोपालगंज क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को 6 लाख रुपए के बदले 13 लाख रुपए चुका दिए हैं।

 

 

अभी भी 11 लाख रुपए की मांग की जा रही है। कोर्ट का नोटिस भेज दिया गया। वह बहुत टेंशन में रहता था। इन्हीं प्रताड़नाओं के कारण विकास ने ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुआ, भाई सुधीर जैन ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

 


By - Sagar tv news
09-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.