Sagar - गरीबों के लाखों रुपए लेकर भागी कंपनी, एजेंट भी गया, रकम डूबने के बाद एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

 

सागर में प्राइवेट कंपनी में अपने पैसों की सेविंग करना दर्जनों लोगों के लिए मुसीबत बन गया है और उनके लाखों रुपया फंस गया है या यूं कहें कि एक तरह से उनकी रकम डूब गई है ऐसे ही मोती नगर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों से 7 लाख रुपए की ठगी सामने आई है और दर्जनों लोग सागर में ऐसे हैं जिन्होंने इस कंपनी में पैसा लगाया था लेकिन उनकी भी रकम डूब गई है क्योंकि जिस लस्टीनस जनहित क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा पैसा जमा कराया जा रहा था वह 6 महीने पहले ही सागर से भाग गई है लेकिन पैसे जमा करने वालों का कहना है कि एजेंटों के द्वारा पूरी गारंटी के साथ रकम ली जा रही थी

 

 

 


पीड़ितों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया और कंपनी के एजेंटों सतीष साहू तथा अमित साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों में रश्मि व्यास, श्याम बिहारी व्यास, जमना प्रसाद तिवारी, उपेन्द्र चौबे, नीरज पाठक और आशुतोष दुबे शामिल हैं। घटनाक्रम की पूरी जानकारी

 

 

 


सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर वार्ड और आसपास के निवासी इन पीड़ितों ने कंपनी के स्थानीय एजेंटों पर भरोसा जताया।सतीष साहू पिता बालमुकुंद साहू, राजीव नगर वार्ड, और अमित साहू (पिता मूलचंद साहू, ग्राम मेहगोद, थाना जैसीनगर, जिला सागर) कंपनी के अभिकर्ता थे। दोनों ने अपने निजी परिचय और स्थानीय संबंधों का फायदा उठाकर पीड़ितों को लुभाया। कुल जमा राशि 7,06,000/- (सात लाख छह हजार रुपये)। अवधि पूरी होने पर जब पीड़ितों ने राशि मांगी, तो कंपनी ने टालमटोल किया।

 

 

 

दोनों ऑफिस अचानक बंद हो गए और एजेंट भी गायब। पीड़ितों ने बताया कि एजेंटों ने व्यक्तिगत विश्वास पर आधारित यह निवेश करवाया था।पीड़ित सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचे और लिखित शिकायती आवेदन दिया। उन्होंने छल, कपट और धोखाधड़ी की जांच तथा राशि वापसी की मांग की


By - sagar tv news
10-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.