भीड़भाड़ वाले इलाके में आमने-सामने से भिड़ गए दो ट्रक,मची अफरा-तफरी |SAGAR TV NEWS|

 

भीड़भाड़ वाली इलाके में उस समय एक बड़ी घटना होने से टल गयी। जब बीच सड़क पर दो ट्रक जबरदस्त तरीके से आमने-सामने से टकरा गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी। ट्रकों की टक्कर की वजह से सड़क पर जाम के हालात बन गए। वहां से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना इलाके से सामने आई है। बताया गया की इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है। की दोनों ट्रक दो घंटे तक आपस में ही फंसे रहे।

 

 

जानकारी के मुताबिक बकस्वाहा में दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। बताया जा रहा है की दमोह की ओर से आ रहे छत्तीसगढ़ पासिंग ट्रक से छतरपुर की ओर से आ रहे भोपाल पासिंग ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा तकरीबन 2 घंटे तक एक दूसरे में फंसा रहा। गनीमत यह रही की ट्रकों में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

 

हालांकि घटना की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल हंड्रेड समेत बक्सवाहा पुलिस मौका स्थल पर पहुंची। जहां लंबी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को एक दूसरे से अलग करवाया गया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू किया गया।

बता दें की जिस जगह ट्रकों की भिड़ंत हुई वह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था। इस दौरान गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

 

 


By - Sagar tv news
10-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.