ऑटो जलाने वालों का निकला जुलूस, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई |SAGAR TV NEWS

 

बेनीसागर मोहल्ले में खड़ी ऑटो को आग के हवाले कर दहशत फैलाने वालों पर एमपी के सागर संभाग के पन्ना पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न सिर्फ जेल भेजा, बल्कि कानून का संदेश देने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर उनका जुलूस भी निकाला। वहीं इस पूरे मामले का कथित मुख्य आरोपी अब्दुल सलीम अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना दो दिन पहले की है, जब बेनीसागर में सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो में अज्ञात बदमाशों ने जानबूझकर आग लगा दी थी। इससे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया था। शिकायतकर्ता मोहम्मद रहीश की रिपोर्ट पर पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

जांच में सामने आया कि विवाद की शुरुआत मारपीट से हुई थी। फरियादी ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अब्दुल सलीम ने पहले अपनी स्कूटी से उसे टक्कर मारने की कोशिश की, फिर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जब उसने पुराने केस वापस लेने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। फरियादी का आरोप है कि इसी दौरान अब्दुल सलीम ने स्वीकार किया कि ऑटो में आग उसी के कहने पर लगवाई गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों समीर और सोहेल की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने सख्त संदेश देने के लिए आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला।

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान ने बताया कि फरियादी को रास्ते में रोककर मारपीट की गई और पैसे की मांग भी की गई थी। जिन आरोपियों के नाम सामने आए थे, वे पहले से ही थाने की गुंडा सूची में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए साहिल और मोहम्मद समीर पर ऑटो जलाने का भी केस दर्ज है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार मुख्य आरोपी अब्दुल सलीम की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 


By - Sagar tv news
10-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.