Sagar -नर्स को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर, 10000 का इनाम घोषित कर जनता का सहारा
सागर जिले के शाहगढ़ में ड्यूटी पर जा रही नर्स का गोली मारकर मर्डर कर दिया गया था लेकिन घटना के 7 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है पुलिस के द्वारा अलग-अलग तरह से तीन टीम बनाकर जंगल में सर्चिंग की गई और जहां पर यह आरोपी हो सकता है हो सकता है उन जगहों को तलाश किया गया लेकिन फिर भी आरोपी युवक तक पुलिस नहीं पहुंच पाई इसके बाद अब फरार आरोपी पर 10000 का इनाम घोषित कर दिया गया है आरोपी सुशील चढ़ार का पता बताने वाले या फिर किसी भी तरह की सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा,
बता दें कि 4 फरवरी की रात करीब 8:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स रोजाना की तरह नाइट शिफ्ट करने के लिए ड्यूटी पर जा रही थी, लेकिन घर से निकलते ही घात लगाकर बैठे नकाबपोश बदमाश ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी जिसमें दो गोलियां दीपशिखा चढ़ार की पीठ में लग गई थी जिसे ऑन द स्पॉट उसकी जान चली गई बाद में उसके परिजन जबलपुर से शाहगंज पहुंचे जहां उन्होंने मौसी के लड़के पर इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई थी घटना दिनांक से ही सुशील का फोन बंद है और वह लापता है तमाम प्रयास करने के बाद भी पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पाई है जिसके बाद अब ईनाम घोषित कर दिया गया है,
मृतक नर्स जबलपुर जिले के पाटन गांव की रहने वाली थी जबलपुर के ही पनागर थाना क्षेत्र में आने वाले मुड़िया गांव का सुशील चढ़ार निवासी था दोनों ने साथ में नर्सिंग का कोर्स किया था दीप शिखा की नौकरी लग गई लेकिन सुशील बेरोजगार रहा वह दीप शिखा पर शादी करने का दबाव बना रहा था इनकार करने पर गोली मार दी और फरार हो गया