गद्दी और इलाकों को लेकर माहौल बिगाड़कर दिया जा रहा धार्मिक रंग, किन्नर गुट खुलकर आया सामने
सागर जिले के बाद अब राजधानी भोपाल से किन्नरों के बीच विवाद का मामला गरमाया हुआ है। मंगलवारा की गद्दी की प्रमुख सुरैया नायक पर कई तरह के गंभीर आरोपों की बात सामने आई है। जिसके बाद उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा की यह सिर्फ गद्दी की लड़ाई है लेकिन इसे धार्मिक रंग दिया जा रहा है। ताकि माहौल खराब हो। इसी को लेकर सुरैया नायक ने आरोपों का खंडन किया। साथ ही अपने शागिर्द देवी रानी को अपनी गद्दी समेत इलाके सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा की मुखिया वही रहेंगी लेकिन इलाके देवी रानी को सौंपे गए हैं।
दरअसल राजधानी भोपाल में मंगलवारा की गुरु गद्दी प्रमुख सुरैया नायक पर काजल ठाकुर किन्नर द्वारा किन्नर लव जिहाद जैसे गंभीर आरोप लगाने के आरोप हैं। साथ ही जबरन मांस खिलाने समेत अन्य तरह के आरोप शामिल हैं। इसी को लेकर सुरैया किन्नर गुट के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा की जो आरोप उन पर लगाए गए हैं। वह सरासर झूठ है। किन्नर समाज के अंदर कभी भी जाति को लेकर लड़ाई नहीं होती।
सिर्फ आरोप लगाए जाते हैं। आजकल एक मुद्दा बहुत बन गया है कि हम गोमांस खिलाते हैं और मुस्लिम समाज में आने को मजबूर करते हैं कलमा पढ़वाते हैं। नमाज पढ़वाते हैं। यह सरासर झूठ है। यह सिर्फ गद्दी की लड़ाई है। यह इलाके की लड़ाई है। इसी को लेकर उन पर काजल किन्नर द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं। कोहेफिजा थाने और कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की है।
सुरैया किन्नर ने कहा की यह सिर्फ इलाकों और गद्दी की लड़ाई है। अगर आज उन्हें इलाके दे दिए जाएं तो विवाद ख़त्म हो जायेगा। उन्होंने कहा की किन्नरों में सातों जात होती हैं। और सातों जातें मिलकर सब त्यौहार मनाते हैं। ईद के टाइम ईद मनाते हैं दीपावली के टाइम दीये जलाते हैं। होली भी खेलते हैं सातों धर्म का लाते हैं और खाते हैं। उन्होंने खुद को जान का ख़तरा भी बताया।--------
वहीं देवी रानी किन्नर ने कहा की उनके गुरु पर झूठे आरोप लगाकर जबरन उलझाया जा रहा है इसलिए उन्होंने उन्हें गद्दी और इलाके सौंप दिए हैं। देवी रानी ने कहा की काजल ठाकुर पर कई मुक़दमे दर्ज हैं इसलिए उन्हें भी जान का ख़तरा है।--------