सागर- डेढ़ लाख के उधार ने ली जान, मौत से पहले ड्रिलिंग वर्कर ने भेजी रिकॉर्डिंग |SAGAR TV NEWS|

 

पैसों के लेनदेन के तनाव ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। सागर के काकागंज वार्ड में 45 वर्षीय ड्रिलिंग वर्कर देवेंद्र कोरी ने अपने ही घर में जीवन लीला समाप्त कर ली। यह मामला तब और गंभीर हो गया जब सामने आया कि मौत से पहले उन्होंने एक वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी थी, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूरी और मानसिक पीड़ा बयां की है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, देवेंद्र काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए। जब परिवार के लोग अंदर गए तो वे घर में इस हालात में मिले। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी।

 

 

मृतक के बड़े भाई पूरन कोरी ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र ने कुछ लोगों को करीब डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। लंबे समय से वे लोग पैसा वापस नहीं लौटा रहे थे, जिससे देवेंद्र मानसिक रूप से टूट चुका था। इसी तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। परिवार ने आरोप लगाया है कि पैसे लौटाने के लिए दबाव बनाने के बावजूद आरोपी टालमटोल करते रहे, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ती गई। परिजनों के अनुसार, पहले देवेंद्र ने कुछ लोगों को वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी थी। इसमें वह बार-बार पैसों का जिक्र कर रहा है और यह भी कह रहा है कि वह रात में अपनी जान दे देगा। यह रिकॉर्डिंग अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन सकती है।

 

 

देवेंद्र मूल रूप से मेनपानी का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ समय से काकागंज वार्ड में परिवार के साथ रह रहा था। वह प्रेशर मशीन से ड्रिलिंग का काम करता था और अपनी मेहनत से परिवार चलाता था। इलाके के लोग उसे मिलनसार और शांत स्वभाव का बताते हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान और वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच कर रही है। सवाल यह है कि क्या कानून के डर से आरोपी अब सामने आएंगे? और क्या न्याय के साथ-साथ पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा?

 

 


By - Sagar tv news
11-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.