Sagar - पड़ोसियों ने मिलकर पड़ोसी को मार डाला, जरा सी बात को लेकर शुरू हुई थी कहासुनी
सागर शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र से एक और मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को पड़ोसियों ने पीट-पीट कर मार डाला यह घटना धर्म श्री क्षेत्र की है, घटना की वजह है कचरा फेंकना और नाली को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है, बीती रात पड़ोसियों के बीच यह विवाद हुआ था जिसमें घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां पर उनकी जान चली गई घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तम यादव निवासी धर्माश्री रोड और पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र, सुरेंद्र यादव के परिवारों के बीच मंगलवार रात विवाद हो गया। विवाद घर के सामने नाली और कचरा फेंकने की बात को लेकर हुआ। गालीगलौज के बाद विवाद बढ़ा और जमकर मारपीट हुई। पुरुषोत्तम यादव के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। विवाद होते देख क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
घायल अवस्था में पुरुषोत्तम यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। वहीं मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वारदात के विरोध में चक्काजाम कर दिया।
एडिशनल एसपी लोकेश कुमार ने बताया कि यादव समाज के दो परिवारों में यह विवाद हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है मामले की जांच की जा रही है