मटन खिलाया, शराब पिलाई… फिर जंगल में बुजुर्ग ससुर की हत्या, दो दामाद गिरफ्तार” |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के बालाघाट के परसवाड़ा इलाके में सामने आया अंधा हत्याकांड रिश्तों पर भरोसे को झकझोर देने वाला है। जिस बुजुर्ग को अपना माना, उसी के दो दामादों ने पहले प्यार से दावत दी, शराब पिलाई और फिर सुनसान जंगल में ले जाकर बेरहमी से जान ले ली। पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्तों के मुखौटे के पीछे छुपी थी नफरत… पुरानी रंजिश ने दो दामादों को कातिल बना दिया। बालाघाट पुलिस ने चौंकाने वाले मर्डरकांड का पर्दाफाश कर दिया है।

 

 

3 फरवरी 2026 को परसवाड़ा थाना क्षेत्र के अरंडिया जंगल में 60 वर्षीय कैलाश गिरी गोस्वामी का शव मिला था। सिर पर गंभीर चोट के निशान और अत्यधिक रक्तस्राव से जान जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी आदित्य मिश्रा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शक की सुई मृतक के दामाद अशोक गिरी और उसके साढ़ू रुस्तम गिरी पर आकर टिक गई। जांच में खुलासा हुआ कि 30 जनवरी की शाम दोनों आरोपी बुजुर्ग को “मटन खिलाने और शराब पिलाने” के बहाने बाइक से अरंडिया जंगल ले गए थे। सुनसान जगह पर उन्होंने पहले डंडे से सिर पर वार किया, फिर गला दबाकर मर्डर कर दिया। बाद में शव को घसीटकर जंगल के भीतर फेंक दिया।

 

हैरानी की बात यह कि मर्डर के बाद आरोपी अशोक ने खुद ही थाने जाकर ससुर की गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। लेकिन तकनीकी साक्ष्य और कड़ी पूछताछ के आगे दोनों टूट गए और अपना अपराध कबूल कर लिया। अशोक ने यह भी स्वीकार किया कि उसने मृतक का झोला और सामान अपने पिता की समाधि के पास जलाकर “बदला लेने” की बात कही। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल, कपड़े, डंडा और जले हुए झोले की राख बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि कैसे पारिवारिक रंजिश इंसान को अपराध की आखिरी सीमा तक ले जा सकती है।

 

 


By - Sagar tv news
11-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.