पोकलेन समेत 5 वाहन जब्त, अवैध रेत खनन पर बड़ी चोट, संयुक्त टीम की दबिश से मचा हड़कंप

 

एमपी के उमरिया जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफिया पर करारा प्रहार किया है। चंदिया थाना क्षेत्र में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारकर अवैध उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन समेत पांच वाहनों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। ये तस्वीरें उस बड़ी कार्रवाई की हैं, जिसमें अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर मशीनों को सील करते नजर आए। उमरिया जिले में लंबे समय से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट के बाद जिला खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम ने चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम झाला में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

मौके पर पहुंचते ही टीम को अवैध खनन का काम जारी मिला। भारी मशीनों की मदद से नदी किनारे रेत निकाली जा रही थी और उसे वाहनों में भरकर ले जाया जा रहा था। बिना देर किए अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की और एक पोकलेन मशीन के साथ चार अन्य वाहनों को जब्त कर लिया। सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से चंदिया थाने में खड़ा कराया गया है, ताकि उनसे किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण निवारण नियमों के तहत दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भारी अर्थदंड लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जिला खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उमरिया में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन न केवल सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसलिए आगे भी ऐसे क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन में संलिप्त लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस कदम का स्वागत कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इससे अवैध खनन पर लगाम लगेगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई स्थायी असर डालेगी, या फिर खनन माफिया फिर से सक्रिय हो जाएगा?


By - sagar tv news
11-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.