पुलिस ने लूट का किया खुलासा, मां–बेटे पर चाकू-पाइप से हमला करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर जब्त

 

 

एमपी के उज्जैन जिले के नागदा के बिरलाग्राम थाना पुलिस ने सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाकर लूट करने वाले एक खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। सात दिन पहले खुरमुंडी रोड पर शादी से लौट रहे मां–बेटे पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने–चांदी के आभूषण, मोबाइल, हथियार और बाइक बरामद की गई है।

 

 

 

पूरा मामला 4 फरवरी का है, जब गिंदवानिया निवासी राहुल गुर्जर अपनी मां पन्नाबाई के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे खुरमुंडी रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर दिया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाश करीब 1.7 किलो चांदी के कंदोरा, आंवले, कड़े, एक सोने की मुर्की और वीवो मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।

 

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी इनपुट जुटाए। इसके बाद घिनोदा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर-दबोचा गया। गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

 

 

 

धार के दो सगे भाई हैं शातिर बदमाश
गिरफ्तार आरोपियों में धार जिले के खेरवास निवासी दो सगे भाई—25 वर्षीय दिनेश मोंगिया (9 अपराध दर्ज) और 30 वर्षीय घनश्याम मोंगिया (11 अपराध दर्ज) शामिल हैं। तीसरा आरोपी मंदसौर निवासी 40 वर्षीय गणेश उर्फ गणपत मोंगिया है। इनके पास से लूटे गए जेवरात, वीवो मोबाइल, लोहे का पाइप, चाकू और टीवीएस रेडॉन बाइक बरामद हुई है।

 

 

 

 

भाटपचलाना में किराए के मकान से चल रहा था गैंग
पुलिस के मुताबिक आरोपी भाटपचलाना में किराए का मकान लेकर रहते थे। रात में शराब पीने के बाद सुनसान रास्तों पर गहने पहने लोगों को निशाना बनाते थे। पहले पाइप से हमला कर गिराते, फिर हथियार दिखाकर लूट करते थे। पुलिस अब इनसे अन्य वारदातों का भी खुलासा करने के लिए रिमांड मांगेगी।

 

 

 

 

 

संयुक्त टीम की बड़ी सफलता
इस खुलासे में बिरलाग्राम थाना, खाचरौद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। इससे पहले खाचरौद पुलिस भी धार जिले के तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब पुलिस का दावा है कि इस गिरोह की कमर टूट चुकी है, लेकिन पूछताछ में और भी कई वारदातें सामने आ सकती हैं।


By - sagar tv news
12-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.