Sagar-प्रेमिका की शादी होने से था खफा, फिर दोस्त बनाकर मार डाला, चौंकाने वाला खुलासा |SAGAR TV NEWS|

 

सागर की देवरी पुलिस ने एक गुमशुदा युवक की तलाश करते हुए बड़े हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस जिसे लापता समझकर तलाश रही थी, उसे गुमशुदगी दर्ज होने से पहले ही मार दिया गया था। आरोपी दोस्त की पत्नी को पाना चाहता था, इसलिए उसका मर्डर कर लाश सेप्टिक टैंक में डाल दी। इतना ही नहीं, मर्डर के बाद पत्नी को बातों में फंसाया और अहमदाबाद ले गया। वहां दोनों साथ रहने लगे। पत्नी को पति के मर्डर की भनक तक नहीं लगने दी।

अहमदाबाद में विवाद होने पर प्रेमिका जब उसे छोड़कर वापस लौटी तो वह गुस्से से पागल हो गया। उसने प्रेमिका के देवर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया कि हमने हत्या की है। दोस्त की पत्नी के साथ कुछ फोटो-वीडियो पोस्ट किए। इसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर इसका खुलासा किया,

 


दरअसल सागर के लक्ष्मी नगर बहेरिया में रहने वाले प्रिंस पिता राजेश वाल्मीकि ने 2023 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद देवरी में काम मिला तो पत्नी के साथ वहीं रहने लगा। 20 अगस्त 2025 को वह अचानक प्रिंस लापता हो गया। दो दिन तक पति घर नहीं लौटा तो पत्नी देवरी पुलिस के पास पहुंची और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की शाम 7 बजे पति प्रिंस निकले थे। उसने आखिरी बार उन्हें तभी देखा था।

 

 

पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने प्रिंस की तलाश शुरू की। छानबीन करते हुए पुलिस प्रिंस के परिवार तक पहुंची। परिजनों ने देवरी के गांधी वार्ड में रहने वाले प्रिंस की पत्नी के पूर्व प्रेमी शोएब पिता नवाज खान (23) पर संदेह जताया। संदेह के आधार पर पुलिस ने शोएब खान को तलाशने के लिए टीम बनाई। वह करेली के पास एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया था मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने रिश्तेदार के घर दबिश दी और उसे पकड़ लिया। उसने पुलिस को गुमराह करने अलग अलग कहानियां सुनाई लेकिन सख्ती करने पर मर्डर करने की असलियत बताई

 

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को हत्या का कारण बताया। उसने कहा- प्रिंस की पत्नी से उसका अफेयर था। हालांकि, उसने बाद में प्रिंस से शादी कर ली। उसके साथ घर बसा लिया। प्रेमिका की यह बात उसे अच्छी नहीं लगी। इसे लेकर वह काफी खफा था। वह अपनी प्रेमिका को पाना चाहता था। इसके लिए प्रिंस को रास्ते से हटाना जरूरी था। मौका मिला तो प्रिंस की हत्या कर दी। जैसा सोचा हुआ भी वैसा ही। प्रिंस लापता हुआ तो वह प्रेमिका के फिर से करीब आ गया। उसकी बात मानकर वह उसके साथ गुजरात चलने को तैयार हो गई। करीब एक महीने तक साथ में अहमदाबाद में रही।

 

 

पुलिस के अनुसार- सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई गई थी, जहां से नर कंकाल के अवशेष मिले। मौके से खोपड़ी, हडि्डयां समेत अन्य अवशेष मिले हैं।

 

 


By - Sagar tv news
12-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.