Sagar-नौरादेही में विस्थापन की प्रकिया पर उठे सवाल,मुंह चीन चीन के दे रहे लाभ !
सागर के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में साल 2015 से विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है 10 साल का लंबा समय होने के बावजूद यहां पर 40 से अधिक गांव विस्थापन के लिए शेष रह गए हैं लेकिन जो गांव बचे हुए हैं उनको जल्द से जल्द विस्थापित करने की योजना है अब ऐसे ही उनारी खेड़ा गांव के कुछ लोग डीएफओ कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी शिकायत है की जो लोग पात्र थे उन्हें अपात्र कर दिया गया जो अपात्र थे उन्हें पात्र कर दिया गया, बनकर्मियों की वजह से ऐसा हुआ है लेकिन यहां पर वह लोग कई सालों से निवास कर रहे हैं तीन चार पीढ़ियां यही से है अब वह इस स्थिति में है कि ना तो गांव को छोड़कर जा पा रहे हैं क्योंकि ऐसा करने से उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा और अगर गांव में रह रहे तो वहां कोई सुविधा नहीं है ऐसे में जिन लोगों को अपात्र किया गया है उनकी जांच करके विस्थापन के दायरे में लाया जाए
डीएफओ रजनी सिंह का कहना है की इस तरह की कुछ शिकायत आ रही हैं लेकिन इस पूरी जानकारी को कंपाइल कर रहे हैं और फिर चरणबद्ध तरीके से उनको सुलझाएंगे जो हमारे कार्यालय स्तर पर हैं उसको देखेंगे और जो कलेक्टर के द्वारा काम किया जाता है वह उन तक जानकारी भेज कर इन लोगों के काम करवाएंगे