Sagar-बोर्ड परीक्षा की शुरुआत के साथ दिखी मुस्कान, पहला पेपर आसान, विद्यार्थियों में खुशी की लहर

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज़ हो चुका है। कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ परीक्षा सत्र की शुरुआत हुई। सागर जिले के बीना और खुरई क्षेत्र में कुल 3084 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरों पर आत्मविश्वास और संतोष साफ दिखाई दिया। अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर को सरल और संतुलित बताया।

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की हलचल देखने को मिली। तय समय पर परीक्षा शुरू हुई और तीन घंटे बाद जब छात्र-छात्राएं बाहर निकले तो राहत भरी मुस्कान के साथ नजर आए। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर थोड़ा-बहुत कठिन जरूर था, लेकिन जिन छात्रों ने नियमित पढ़ाई की थी, उनके लिए यह आसान रहा।

छात्रों के अनुसार तिमाही और छमाही परीक्षाओं में जो पाठ्यक्रम आया था, उसमें से कई प्रश्न बोर्ड परीक्षा में भी पूछे गए। ग्रामर सेक्शन में कुछ छात्रों को हल्की परेशानी हुई, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। वस्तुनिष्ठ प्रश्न, एप्लीकेशन और निबंध—सभी प्रश्न वही थे, जिनकी तैयारी स्कूल में कराई गई थी।

विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास स्कूल में पहले से कराया गया था, जिससे उन्हें काफी फायदा मिला। जिन्होंने पूरे साल मेहनत और नियमित अध्ययन किया, उन्हें उत्तर लिखने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई।

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं भी सुचारु रहीं और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। अब विद्यार्थियों को अगले पेपर की तैयारी में जुटना है, लेकिन पहले दिन का अनुभव उनके आत्मविश्वास को और मजबूत कर गया है।

कुल मिलाकर बोर्ड परीक्षा का पहला दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।


By - sagar tv news
12-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.