Sagar - बारात में चली गोली बैंड वाले के सीने को चीर गई, तनाव की स्थिति बनी, पुलिस मौके पर

 

सागर की मोती नगर थाना क्षेत्र में बीती रात बारात में गोली चलने से एक 16 साल के बच्चे की जान चली गई, जिसकी गोली लगने से जान चली गई है वह बारात में बैंड बजाने के लिए आया हुआ था लेकिन यह गोली मारी गई है या लग गई है या किन परिस्थितियों में गोली चली है इसका पता नहीं चल पाया है यह
घटना गोला कुआं स्थित शराब दुकान के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोनी परिवार की बारात धर्मश्री स्थित निजी होटल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बारात में अचानक किसी व्यक्ति द्वारा गोली चला दी गई। गोली बैंड बाजा बजा रहे विवेक बंसल के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन और मौजूद लोग उसे इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जिससे वहां कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए माहौल को नियंत्रण में किया।

पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना किस कारण से हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि मृतक विवेक बंसल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बैंड में काम कर अपने घर का सहयोग करता था। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.