सागर- देवरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, 21 मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

संयुक्त ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर सागर जिले के देवरी तहसील में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने गुरुवार को विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में देवरी और केसली क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा। उनका कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्थायी किया जाए, पेंशन सुविधा लागू की जाए और अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया जाए।

इसके अलावा वेतनमान बढ़ाने, पोषण ट्रैकर ऐप को बंद करने, आईसीडीएस के निजीकरण पर रोक लगाने और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने की भी मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने 40 दिन का वार्षिक अवकाश देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। प्रदर्शन के दौरान मोबाइल फोन की समस्या भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शासन द्वारा 10 हजार रुपये की दर दर्शाकर दिए गए लोकल मोबाइल फोन खराब और निम्न गुणवत्ता के हैं, जिससे काम करने में भारी दिक्कत होती है। उन्होंने मांग की कि इन फोन को बदलकर अच्छे और नए फोन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कार्य सुचारु रूप से किया जा सके। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


By - sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.