सागर- सीहोरा बनी चैंपियन, मैदान में गूंजा युवाशक्ति का जोश, मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का रोमांचक फाइनल

 

सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच चुका है। सीहोरा मंडल में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में सीहोरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महुआखेड़ा पैगवार को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मैदान में पहुंचते ही खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया। मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा, “असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है, जो खिलाड़ी को विजेता बनाती है।” उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा में प्रतिभाशाली और ऊर्जावान युवाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने की।

फाइनल मुकाबला सीहोरा और महुआखेड़ा पैगवार की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने अनुशासन, खेल भावना और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की भारी भीड़ ने मैदान का माहौल उत्साह से भर दिया। कड़े संघर्ष के बाद सीहोरा टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। मंत्री राजपूत ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं उपहार प्रदान किए, जिनमें फ्रिज और टीवी जैसे आकर्षक पुरस्कार शामिल रहे। व्यक्तिगत पुरस्कारों में हेमंत को बेस्ट बॉलर, सौरभ ढगरानिया को बेस्ट बल्लेबाज, सुरेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच और जितेंद्र पीपरा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

मंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही सभी खिलाड़ियों और युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के विशाल मंच पर सम्मानित किया जाएगा। अब इस क्रिकेट महाकुंभ का तीसरा और अंतिम चरण जैसीनगर के ऐतिहासिक गोविंद स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।


By - sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.