गेहूं से भरे ट्रक की वजह से घर नहीं पहुंच पाया व्यक्ति, रास्ते से ही चल बसा |SAGAR TV NEWS|

 

गेहूं से भरे हुए एक लोडेड ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फ़ैल गया। वहीं इसके बाद कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क का चौंड़ीकरण न होने की वजह से आये दिन इसी तरह के हादसे सामने आते रहते हैं।
घटना उज्जैन जिले के नागदा थाना इलाके से सामने आई है। जहां उज्जैन जावरा बायपास मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां डेड बॉडी को सड़क से अलग करते हुए अस्पताल भिजवाया जहां बॉडी का पीएम कराया गया।

 

 

यह हादसा उज्जैन-जावरा बायपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह के समय हुआ। गेहुं से भरे ट्रक ने बाईक सवार बुजूर्ग को रौंद दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बुजूर्ग का नाम गोपी बताया जा रहा है। जो नागदा के गोल्डन केमिकल के पीछे झोपड़ी में रहते थे। पुलिस और डॉयल-100 मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

 


वहीं इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतन परमार ने सवाल उठाते हुए कहा की आखिर कब तक निर्दोष लोग इसी तरह से अपनी जान गंवाते रहेंगे। इसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा की आये दिन यहां पर इसी तरह के हादसे होते रहते हैं। लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है

 

 


By - Sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.