NH-86 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीटा, CCTV में कैद घटना |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के नेशनल हाईवे-86 पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।घटना मातगुवां थाना क्षेत्र के बुंदेला ढाबा के पास गुरुवार को हुई। जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान शंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी नंदगांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर अपनी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। इसके बाद अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक का सिर फट गया और घुटनों समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

 

मामले में मातगुवां थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार की पहचान कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक बार फिर लापरवाही और रफ्तार ने सड़क पर खौफनाक मंजर खड़ा कर दिया है।

 

 


By - Sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.