झाड़-फूंक के नाम पर 12 लाख की ठगी, चमत्कारी इलाज का ढोंग करने वाला गिरोह गिरफ्तार |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में चमत्कारी इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आरोपियों ने लकवा से पीड़ित व्यक्ति के परिवार को तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका का भय दिखाकर करीब 12 लाख रुपए की संपत्ति ठग ली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम बरतराई का है। फरियादी लक्ष्मण सिंह पोरते के पिता को दो महीने पहले लकवा हो गया था।

 

इसी दौरान सत्या नाई नामक व्यक्ति ने परिवार की मुलाकात विश्वनाथ गिरी से कराई, जो खुद को झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से इलाज करने वाला बताता था। 25 दिसंबर 2025 को आरोपी दंपति घर पहुंचे और पूजा-पाठ का नाटक रचकर घर में टोना-टोटका होने का डर दिखाया। अगले ही दिन ‘कलश’ निकालने के नाम पर 1 लाख 51 हजार रुपए नकद ले गए।

 

 

यहीं नहीं रुके आरोपी। 8 जनवरी 2026 को दोबारा घर पहुंचकर परिवार को जान से मारने और दोबारा लकवा मारने की धमकी दी। डर के माहौल में महिलाओं से मंगलसूत्र, चांदी के आभूषण और 2 लाख 50 हजार रुपए नकद भी ले लिए। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद रामनगर थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम सोने के लॉकेट, करीब 1 किलो चांदी के आभूषण, 3 लाख 61 हजार रुपए नकद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तंत्र-मंत्र की किताब और मृत जानवर की खोपड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और औषधि एवं चमत्कारी उपचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 


By - Sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.