Sagar - कौन है अंकित मगरा? जो गुंडा टैक्स वसूलने हथियार लेकर सड़कों पर घूम रहा, पुलिस तलाश में जुटी

 

सागर शहर में क्या क्राइम अनकंट्रोल्ड होता जा रहा है, क्या बदमाशों को पुलिस और कानून का जरा भी डर नहीं रह गया है या पुलिस की पकड़ अपराधियों के ऊपर कमजोर होती जा रही है इन बड़े सवालो के जवाब सागर शहर की जनता जानना चाहती है, वह जानना चाहती है कि यहां के लोग अब कब बेधड़क होकर दोबारा शहर की सड़कों पर निकल सकेंगे. अब कब पुलिस फिजा बिगाड़ने वाले आरोपियो पर शिकंजा कसकर इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगा पाएगी

 


क्योंकि अपराधी अब इतने बेधड़क बेख़ौफ हो गए है वह शहर में गुंडा टैक्स की वसूली करने लगे हैं ताजा मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां ऑटो चालक ने गुंडा टैक्स के 300 रुपए देने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए रेडियम से हमला कर दिया. यह घटना प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित मंगलम होटल के पास की हैं,

 

घटना बीती रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता भास्कर श्रीवास्तव, जो विजय टाकीज रोड, जैन मगोडी वाले के सामने रहते हैं और ऑटो चलाते हैं, उन्होंने गोपालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

भास्कर उर्फ लवी के अनुसार, वे सवारी के लिए प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे थे। तभी ई-रिक्शा चालक अंकित मगरा उनके पास आया और दावा किया कि यहां ऑटो चलाने के लिए 300 रुपए देने होंगे। जब शिकायतकर्ता ने मना किया, तो आरोपी अंकित मगरा ने उन पर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लात-घूंसे मारने लगा। बचाव के दौरान आरोपी ने जेब से रेडियम कटर निकालकर हमला कर दिया, जिससे शिकायतकर्ता के बाएं गाल और सिर के बाईं तरफ चोटें आईं और खून बहने लगा।

 

घटना के समय छोटू यादव और शाहरूख खान मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव किया। आरोपी ने जाते-जाते धमकी दी कि यदि दोबारा यहां ऑटो लेकर दिखे तो जान से मार डालेगा। शिकायतकर्ता अपने पिता राधेश्याम श्रीवास्तव के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी अंकित बसोर के 5 से 6 मामले पहले से दर्ज हैं, 2023 में इसे जिला बदर किया गया था। तब से कुछ शांत हो गया था लेकिन पिछले कुछ समय से फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है, आए दिन किसी के भी साथ गाली गलोज करना पैसे मांगना पैसे नहीं देने पर मारपीट करके दहशत फैला रहा है जिसमें कुछ लोगों ने तो डर के मारे शिकायत ही नहीं की, इस अंकित मगरा के द्वारा अपने सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों के साथ फोटो वीडियो पोस्ट किए जाते हैं

 


गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अड़ीबाजी करने और रेडियम से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा, क्योंकि सागर की पुलिस बहुत तत्परता से कार्य कर रही है और इस तरह से जो भी अपराधी घटनाएं कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है किसी को भी बक्शा नहीं जा रहा है

 


By - Sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.