लापरवाह सिस्टम की नाकामी, चाचा भतीजे टूटी पुलिया में गिरे, नहीं बच सके चाचा |SAGAR TV NEWS|

 

सिस्टम की नाकामी और गंभीर लापरवाही की वजह से चाचा भतीजा हादसे का शिकार हो गए। टूटी पुलिया के नीचे गिरने से गंभीर घायल चाचा की जान चली गयी। घटना एमपी के पन्ना जिले से सामने आई है। जहां अजयगढ़ तहसील से प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई। बताया जा रहा है की एक टूटी हुई पुलिया पिछले 8 महीनों से प्रशासन की अनदेखी का शिकार है। जिसके कारण आखिरकार एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिससे लोगों में गुस्सा पनप रहा है

 

 

बताया गया की यह पूरी घटना अजयगढ़-भापतपुर कुरमियान मार्ग पर गडरपुरा की है। जहां करीब आठ महीने से बीच सडक की पुलिया टूटी पड़ी है।मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण परियोजना इकाई पन्ना द्वारा रोड पुलिया को बनाने का ठेका ठेकेदार अख्तर खान को दिया गया था। लेकिन पुलिया बनने के कुछ साल बाद क्षतिग्रस्त होकर टूट गयी। लापरवाही का आलम ये है की टूटी पुलिया के पास कोई सिग्नल, साइन बोर्ड नहीं लगाया गया। जिससे दो बाइक सवार टूटी पुलिया में बाइक समेत गिर गए। जिसमें एक की जान चली गयी जबकि दूसरा घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी हे।

 

 

पुलिया पिछले 8 महीने से क्षतिग्रस्त है। लेकिन तहसीलदार, कलेक्टर, विधायक और सरपंच समेत तमाम अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह "सड़ा हुआ सिस्टम" जनता की जान की कीमत नहीं समझ रहा है। पिछले 8 महीनों से लगातार शिकायतें की जा रही थीं और हर स्तर पर अधिकारियों को अवगत कराया गया था। लेकिन हुआ कुछ भी नहीं।

 

इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा पनप रहा है। ग्रामीणों की मांग है की दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं बिना किसी देरी के पुलिया का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाए जिससे आगे कोई और हादसा न हो सके।

 

 


By - Sagar tv news
13-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.