23 छात्रों को बड़ी राहत, एडमिट कार्ड विवाद के बाद अब दे सकेंगे MP बोर्ड परीक्षा

 

एमपी के खरगोन जिले के भीकनगांव के 23 छात्रों को आखिरकार राहत मिल गई है। फीस जमा न होने के कारण जिन छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए थे, अब वे माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की पहल के बाद मंडल ने विशेष अनुमति प्रदान कर दी है।

 

 

 

 

दरअसल, भीकनगांव स्थित गायत्री विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं के 13 और 12वीं के 10 छात्रों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए थे। कारण था—स्कूल प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में परीक्षा फीस जमा न करना। बताया गया कि परीक्षा फॉर्म तो भर दिए गए थे, लेकिन फीस समय पर जमा नहीं हो पाई, जिसके चलते 10 फरवरी को आयोजित 12वीं की परीक्षा में ये छात्र शामिल नहीं हो सके।

 

 

 

इस फैसले से नाराज छात्र और उनके परिजन 9 फरवरी की रात खंडवा–बड़ौदा मार्ग पर चक्काजाम कर सड़क पर उतर आए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात समझाइश के बाद जाम समाप्त कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार कानुडे ने मंडल से विशेष अनुमति की मांग की।

 

 

 

 

इसके बाद स्कूल संचालक ने 9 फरवरी को लेट फीस सहित करीब पौने चार लाख रुपये जमा कराए। अब 12वीं के छात्र 13 फरवरी को अपना दूसरा पेपर दे चुके हैं, जबकि 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हो गई है। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए उसकी मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। फिलहाल छात्रों के चेहरे पर राहत है, लेकिन सवाल ये है कि लापरवाही की सजा आखिर किसे मिलेगी?


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.